सुपौल: प्रतापगंज में शराबबंदी के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के टेकुना वार्ड नंबर 9, इमामपट्टी आदिवासी टोला में शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। छापेमारी के दौरान महिलाओं के एक बड़े झुंड ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया, जिससे थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज पीएचसी प्रतापगंज में चल रहा है। जबकि थानाध्यक्ष प्रमोद झा की चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हमले में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त

हमलावरों ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, पुलिस ने मौके से 45 लीटर देसी शराब जब्त करने में सफलता पाई।

पुलिस ने की कार्रवाई, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस टीम ने हमलावरों की पहचान करने और मामले की जांच तेज कर दी है। प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *