सुपौल: सिमराही बाजार से श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना

न्यूज डेस्क सुपौल:

महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से भरी बस जिले के सिमराही बाजार से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर भगवान की भक्ति में लीन होने के लिए उत्साहित हैं।

बस में सवार श्रद्धालुओं ने बताया कि महाकुंभ में शामिल होना उनके लिए एक अनमोल अवसर है, जिसे वे अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने से उन्हें आत्मिक शांति मिलेगी और वे अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर भगवान की आराधना करेंगे। सिमराही बाजार से न केवल यह बस, बल्कि कई अन्य बसें और वाहन भी श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। हजारों श्रद्धालु इस दिव्य अवसर पर संगम स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

मौके पर चिंटू भगत, विनीता देवी, प्रमोद साह, हरी दास, परमेश्वरी दास, स्मृति कुमारी, उमेश गुप्ता, अरुण जयसवाल, जंगल शर्मा, पिंकू साह, रूबी देवी, दिलीप पूर्वे, सीमा कुशवाहा, शंभु पूर्वे, रंजन शर्मा, योगेंद्र महासेठ, पप्पू पूर्वे, संयोष सोनी, राहुल दास, दीपक यादव, दीपा भगत, अतुल वर्मा, अभय वर्मा, रंजन शर्मा, विनोद साह, रिंकू देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]