सुपौल: संघ प्रमुख मोहन भागवत का 06 मार्च को होगा वीरपुर आगमन, जोरशोर से चल रही तैयारी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

आगामी 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ क़े प्रमुख मोहन भागवत वीरपुर आ रहे हैं। जहां सुपौल जिले के वीरपुर नगर पंचायत क़े वार्ड 01 केशव नगर में वे सरस्वती विद्या मंदिर क़े नये भवन का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर विद्या भारती बिहार क़े क्षेत्र संगठन मन्त्री ख्याली राम ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने बताया कि पूज्य सर संघ चालक जी का वीरपुर में आना हमारे लिये बड़े सौभाग्य की बात है।

कई वर्षों से चर्चा चल रही थी कि वीरपुर में आकर विद्यालय का लोकार्पण किया जाय लेकिन कोरोना महामारी क़े कारण व्यवस्था नहीं बन पाई। पिछले दिनों उनके साथ चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र इलाके में विद्या भारती का अगर कोई विद्यालय खोला जा रहा है तो उसके उद्घाटन क़े लिये वे जरूर आएंगे। उसी अनुसार उनके आगमन की तारीख तय हो गई, कहा कि 06 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत जी का विरपुर आगमन पर उनके स्वागत की तैयारी जोरदार तरीके से किया जा रहा है। ताकि इस क्षेत्र क़े अधिकांश लोगों में यह सन्देश जाए कि हिंदुत्व क़े पूरे विश्व क़े अंदर सबसे बड़े नेता, मार्गदर्शक, चिंतक हमारे बीच आ रहे हैं। इसलिए संख्या की दृष्टिकोण से और समाज को सन्देश देने की दृष्टिकोण से एक उत्साह पूर्वक कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रेस वार्ता क़े दौरान विद्या भारती बिहार व झारखण्ड क़े क्षेत्रीय प्रचार प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *