सुपौल: होली के मद्देनजर राघोपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, पुलिस ने लोगों से की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

न्यूज डेस्क सुपौल:

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के राघोपुर में पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें पुलिस बल के जवानों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की टीम सिमराही, राघोपुर, राम विशनपुर, गद्दी, गणपतगंज सहित कई महत्वपूर्ण इलाकों से गुजरी। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि होली के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा, नशे में हुड़दंग करने वालों और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार झा, एसआई आरबी सिंह, रंगीला चौधरी, धर्मेंद्र सिंह समेत दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]