7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन हुआ,कथा सुनने को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले क्व पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थूमहा बाजार स्थित थुमहेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रागंन में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद का वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य, प्रेम सहित उनकी लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान में समाज में व्याप्त अत्याचार,अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कथा के अंतिम दिन भगवान रासलीला, मथुरा गमन, कंस वध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया।

पंडित जी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता के अनुरूप आचरण करने पर जो दिया। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है। भागवत कथा में आसपास के गांव सहित दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सातो दिन गुजरात से आई साध्वी परवेश्वरी ने लोगो का पुरा दिल जीत लिए तथा कार्यक्रम मे भक्त ताली बजाते नही थकती थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे अधिवक्ता उमेश चौधरी, राजेन्द्र मंडल, शम्भू नाथ चौधरी, बाले साह शंभू मेहता, नारायण चौधरी, राघवेन्द्र मंडल, सोनू कुमार, निरज मेहता, सुरेंद्र मंडल, लवली, अनिसा स्वीटी कोमल, प्रिया, पुजा, सोनी की अहम भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]