बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: इंटरमीडिएट का परिणाम अब कुछ ही देर में होगा जारी, इस वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

न्यूज डेस्क पटना:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम की घोषणा की अब कुछ ही मिनट के बाद दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे:

biharboardonline.bihar.gov.in
interresult2025.com
interbiharboard.com

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]