नगर पंचायत पिपरा में रामनवमी पर्व मनाने की तैयारी को लेकर बैठक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पिपरा में आगामी रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के उद्देश से नगर पंचायत पिपरा स्थित गांधी क्लब परिसर में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बद्री नारायण गुप्ता ने किया। बैठक में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा एवं जुलूस निकालने पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी शोभा यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। शोभायात्रा कार्यक्रम की लिखित सूचना पिपरा पुलिस प्रशासन को दी जाएगी। जुलूस में ढाक, नगाड़ा एवं रथ पर सवार श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान, मसानी अघोरी टीम की आकर्षक झांकी भी रहेगी। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूठ चार्ट भी तैयार किया गया है। शोभायात्रा गांधी क्लब से प्रारंभ हो कर एन एच 106 सड़क पिपरा हाइस्कूल से होते हुए एसएच 327 ई सुपौल रोड,त्रिवेणीगंज रोड, सिमरिया रोड, बुलंदी मंदिर होते हुए गांधी क्लब पहुंचेगी।

बैठक में बद्रीनारायण नारायण गुप्ता, इंदु झा, बुच्चन झा, रामचंद्र चौधरी, एमडी वली, बसंत गुप्ता, अरुण गुप्ता, योगेंद्र मंडल, सुनील कुमार, मनोज दे, राजकुमार, नवीन गुप्ता, संतोष कुमार, आशीष गुप्ता, अमित कुमार टिंकू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]