भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर बैठक आयोजित, तैयारियां जोरों पर

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज में आगामी रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार की देर संध्या गणपतगंज के बजरंगबली मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें दर्जनों सामाजिक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

बैठक में रामनवमी शोभायात्रा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, झांकियां और रथ आकर्षण का केंद्र होंगे।

तय किया गया शोभायात्रा का मार्ग

शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर से प्रारंभ होकर गणपतगंज बाजार, NH-106 पिपरा रोड, पिपरा मोड़, मारवाड़ी टोला, गोल बाजार, दुर्गा मंदिर रोड होते हुए अस्पताल के सामने की गली, गर्ल्स स्कूल रोड से होते हुए फिर NH-106 के रास्ते गणपतगंज बाजार का भ्रमण कर पुनः बजरंगबली मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी।

वहीं शोभायात्रा के समापन के बाद आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तजन शामिल होंगे। इसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

रामनवमी की इस भव्य शोभायात्रा को लेकर गणपतगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भक्तगण इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए तत्पर हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस शोभायात्रा में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने का अपील किया है।

बैठक में केदार अग्रवाल, संजय शर्मा, राजेश साह, बंटी अग्रवाल, संतोष शर्मा, चंदन राय, चेतन शर्मा, अरुण जायसवाल, विक्की खजांसी, सोनू जैन, अमरेंद्र जायसवाल, राजा राउत, उदय गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]