पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पर देर से सुपौल पहुंचे कन्हैया कुमार, बोले- मंदिर को गंगाजल से धोने वाले को भी रोजगार मिलना चाहिए

न्यूज डेस्क सुपौल:

आज कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा सुपौल में निकाली गई। कहा गया कि इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य सूबे में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन की समस्या को उजागर करना और सरकार पर युवाओं को रोजगार देने का दबाव बनाना है। पद यात्रा में सुबह से कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की गैर मौजूदगी से राजनीतिक चर्चा गर्म रही, लेकिन दोपहर बाद कन्हैया कुमार सुपौल पहुंच पद यात्रा में शामिल हो गए। और कहा कि बिहार के युवा नौकरी का, किसान अपनी फसल का और महिलाएं सम्मान व सुरक्षा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पद यात्रा बिहार के नौजवानों और छात्रों की आवाज है जो राज्य में बदलाव और न्याय की मांग को लेकर आगे बढ़ रही है।


सहरसा में मंदिर से निकलने के बाद गंगाजल से सफाई की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि वो गंगा किनारे के हैं रोज गंगा में नहाते हैं। तो क्या गंगा को गंगा जल से धोया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर को गंगाजल से धो रहे हैं, उन्हें भी रोजगार मिलना चाहिए ताकि उनके परिवारों को पलायन न करना पड़े।

कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि देश में हर नागरिक को रोटी, कपड़ा, मकान और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बिहार में युवाओं के बेहतर भविष्य और पलायन रोकने के लिए ठोस नीति अपनाने की मांग की। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनसे अपनी समस्याएं साझा की और सरकार से समाधान की मांग की।इस मौके पर बड़ी संख्यां में स्थानीय कार्य कर्ता और नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]