सुपौल से पिपरा नई रेल लाइन परियोजना का CRS निरीक्षण, जल्द होगा परिचालन शुरू

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल से पिपरा नई रेल लाइन परियोजना का आज CRS निरीक्षण किया गया है। जिसके बाद रेल लाईन पर स्पीड ट्रायल भी किया गया। इस दौरान सीआरएस द्वारा नवनिर्मित रेलखंड में बिछी ट्रैक, तमाम पुलों और स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। सुपौल-पिपरा नई रेल लाइन के निरीक्षण को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। पिपरा वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक माना जायेगा। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार पिपरा अब रेल लाइन से जुड़ गया है।

नवनिर्मित पिपरा स्टेशन

CRS सुबोमोय मित्रा ने निरीक्षण के बाद कहा कि नवनिर्मित सुपौल-पिपरा रेल लाइन का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज ही स्पीड ट्रायल किया जाएगा। हालांकि उन्होंने रेल परिचालन को लेकर कहा कि अब रेल विभाग द्वारा परिचालन को लेकर आगे की जानकारी दी जायेगी।

पिपरा रेलवे स्टेशन पर लगी लोगों की भीड़

मालूम हो कि सुपौल से अररिया नई रेल लाइन परियोजना के तहत सुपौल से पिपरा के बीच रेल लाइन का तमाम कार्य पूरी हो जाने के बाद तत्काल सुपौल से पिपरा के बीच CRS निरीक्षण किया गया है। और इसके बाद जल्द ही सुपौल से पिपरा ट्रेन का भी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]