संदेहास्पद स्थिति में 37 वर्षीय महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा पंचायत के वार्ड 7 में एक 37 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायके वाले स्थल पर पहुंच गए हैं। और ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है।

मायके वालों ने बताया कि अमहा निवासी शंकर सादा ने पूर्व में भी अपनी पत्नी पिंकी देवी से मारपीट करते थे कई बार इसको लेकर पंचायत भी किया गया था। इस बीच आज 11 बजे दिन में किसी ने सूचना दी कि पिंकी देवी फांसी लगा ली है। सूचना पाते ही मायके वाले जब अमहा गांव पहुंचे तो देखा कि शव आंगन में रखा हुआ था और उसके पति शंकर सादा घर छोड़ कर फरार था। मायके वालों ने आरोप है कि पिंकी देवी को उसके ही पति ने ही मार दिया है। मृतिका को तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]