सुपौल: गणपतगंज में भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों व जयघोष से गूंजा नगर

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज में आज भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर नगरवासियों ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा प्रातः 9 बजे स्थानीय जैन मंदिर से आरंभ हुई, जो गर्ल्स स्कूल रोड, NH 106 होते हुए गणपतगंज बाजार पहुंची। जहां से दुर्गा मंदिर रोड होते हुए मारवाड़ी टोला तक गई। यह यात्रा दुर्गा मंदिर के पीछे की सड़क से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, रथों और बैंड बाजों के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिनमें भगवान महावीर के जीवन, उनके त्याग, तप और अहिंसा के संदेश को सुंदरता से प्रस्तुत किया गया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर श्रद्धाभाव से यात्रा में सहभागी बने।

शोभायात्रा के दौरान ‘अहिंसा परमो धर्मः’ और ‘भगवान महावीर की जय’ जैसे नारों से सारा नगर गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]