प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सिमराही में संवाद कार्यक्रम, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

न्यूज डेस्क सुपौल:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित मधुबनी दौरे को लेकर जिले में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। इसी कड़ी में रविवार को सिमराही बाजार स्थित एक होटल में संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने किया।

इस संवाद कार्यक्रम में नगर व्यापार संघ, बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सामाजिक सहयोग और समन्वय स्थापित करना था, ताकि इस ऐतिहासिक अवसर को जिले के लिए गौरवमयी बनाया जा सके।

नित्यानंद राय ने की सभी से सहभागिता की अपील

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने संवाद के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी आगमन सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि मिथिलांचल और कोसी की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर है।” उन्होंने कहा कि मोदी जी के इस कार्यक्रम को लेकर लोगों के अपार उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारी आम जनता कर रही है कार्यकर्ता के साथ। कहा कि इस कार्यक्रम में दस जिले के लोग शामिल होंगे।

कहा कि मोदी जी के भगीरथ प्रयास से जो विकास की गंगा देश के गांव-गांव, घर-घर तक पहुंच रही है, इससे लोगों के जीवन मे खुशियां आयी है। आज देश में विकास है, देश मे शांति है। कहा कि मोदी जी ने दस वर्षो में कोसी के लिए अनेकों आयाम कार्य किया है। इस से विकसित कोसी और सुरक्षित कोसी दिख रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से साथ ही सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से 24 अप्रैल को मधुबनी में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अपील किया।

वहीं संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यवसायियों ने हाल ही में दवा व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले का विषय मंत्री के समक्ष रखा, साथ ही जिले में बढ़ रहे आपराधिक मामले की जानकारी उन्हें दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने दवा व्यवसायी के परिजन से मिले और वरीय अधिकारियों से बात कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जयसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, बैद्यनाथ भगत, जदयू नेता बैद्यनाथ यादव, महेंद्र यादव, हरि दास, उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, स्मृति कुमारी, राधेश्याम भगत, राजकुमार पौद्दार, प्रशांत वर्मा, मोनू कर्ण, महेंद्र गुप्ता, मनोज राय, नूर आलम, डॉ संजय सिंह, चिंटू पंसारी, नरेश दास, सीमा कुशवाहा, रिंकू भगत, प्रमोद साह, चंदू दास सहित बड़ी संख्या में NDA के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]