सुपौल: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सुपौल में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सुपौल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमे एनडीए के कार्यकर्ता सहित शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सुपौल के गांधी मैदान से निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए फिर गांधी मैदान में आकर समाप्त हुई। ढोल नगाड़े के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जो भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद पिछले दिनों पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


तिरंगा यात्रा के मौके पर लोगों ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि हमारी जांबाज सेना ने पाकिस्तान में घुसकर नापाक और कायर आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। कहा कि आतंकियों के खिलाफ सरकार के द्वारा किये गए इस फैसले से देश के तमाम नागरिक खुश है। और कहा कि आगे भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगी और आतंकियों के नापाक और कायराना हरकत का जबाब उसके घर मे घुसकर उसे मिट्टी में मिलाकर दिया जाएगा।

बाइट-शहर वासी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *