सुपौल: DM ने किया राघोपुर रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण प्रणाली, रजिस्ट्रेशन काउंटर और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी सीधे अस्पताल परिसर में पहुंचे और सबसे पहले साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया।

उन्होंने पाया कि अस्पताल की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनसे अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, आपातकालीन वार्ड और ‘जीविका दीदी रसोई’ का भी निरीक्षण किया। रसोई की स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मरीजों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले, इसका ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]