सुपौल: भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

न्यूज डेस्क सुपौल:

भारतीय जनता पार्टी सुपौल जिला इकाई के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगड़िया को पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है।

सचिन माधोगड़िया इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष के रूप में लगातार दो कार्यकाल तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे कला-संस्कृति मंच के प्रदेश सह-संयोजक, निर्मली विधानसभा संयोजक समेत कई जिम्मेदारियों का भी सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने में उनका योगदान लगातार उल्लेखनीय रहा है।

प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने की खबर मिलते ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि सचिन माधोगड़िया जैसे सक्रिय नेताओं को सम्मानित करना पार्टी के प्रति निष्ठा और मेहनत को मान्यता देने का उदाहरण है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और भाजपा सुपौल जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से जिला इकाई का मनोबल बढ़ा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

कार्यकर्ताओ ने दिया बधाई

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। सिमराही नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री स्मृति कुमारी, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पोद्दार, नगर उपाध्यक्ष सुनील नायक, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सियाराम भगत, रवि तिवारी, शुभम राज, राघोपुर उत्तर मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, राघोपुर मध्य मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार शाह, प्रतापगंज मंडल अध्यक्ष संतोष भिंडवार्ड, मोनू कर्ण, विश्वजीत भगत, गुड्डू दास, अमित शाह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्री माधोगड़िया को बधाई और शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से पार्टी को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]