सुपौल: मुहर्रम को लेकर राघोपुर में प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

न्यूज डेस्क सुपौल:

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शनिवार को राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही, राघोपुर, रामविसनपुर, हुलास, गद्दी, गणपतगंज आदि बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम नीरज कुमार एवं डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने किया। अधिकारियों के साथ राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल भी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना था। एसडीएम नीरज कुमार ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांति और सद्भावना के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर मेलों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]