तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी पुल के समीप NH 327 ई पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज के डपरखा निवासी 35 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पीपरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आलोक कुमार यादव बाइक से सुपौल से घर लौट रहा था। इसी दरमयान पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी में परमाने नदी पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोड़दार ठोकर मार दिया। जिसमे बाइक पर सवार युवक आलोक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक को आनन फानन में CHC पिपरा लाया गया। जहां चिकिसक ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक आलोक के परिजन पिपरा CHC पहुंच गए। जहां आलोक के शव को देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]