सुपौल: बंधन बैंक पिपरा ब्रांच का 10वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

Report: Amresh kumar|Supaul

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बाजार के सुपौल रोड स्थित बंधन बैंक पिपरा ब्रांच का 10वां स्थापना दिवस आज केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह दिनापट्टी फैक्स अध्यक्ष कमलेश मंडल रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन द्वारा बैंक की प्रगति एवं ग्राहक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके शब्दों ने न केवल बैंक कर्मचारियों को बल्कि उपस्थित सभी ग्राहकों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधन दिवेश पासवान तथा विशेष रूप से एरिया मैनेजर विकेश शर्मा और दइविजन मैनेज सहित तमाम अधिकारियों ने शाखा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए ग्राहकों को और बेहतर सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में पिपरा ब्रांच के सभी कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्राहकगण शामिल हुए। इस अवसर पर बैंक की 10 वर्षों की यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें यह बताया गया कि किस प्रकार ग्राहकों के सहयोग और विश्वास के बल पर बैंक ने निरंतर प्रगति की है।

स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन योजनाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। साथ ही पिपरा ब्रांच परिवार ने सभी ग्राहकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह 10 वर्षों की सफल यात्रा संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]