प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एसबीआई पिपरा शाखा ने मृतक खाताधारक की नॉमिनी को सौंपा 2 लाख का चेक

News Desk Supaul:

केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अब जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पिपरा शाखा के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत खाताधारक रितेश कुमार की पत्नी एवं नॉमिनी रूबी देवी को बीमा क्लेम के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

चेक वितरण के अवसर पर एसबीआई पिपरा शाखा प्रबंधक शशि शेखर कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को न्यूनतम प्रीमियम पर सुरक्षा कवच उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत किसी भी खाताधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की स्थिति में उसके नामित व्यक्ति (नॉमिनी) को दो लाख रुपये की राशि बीमा क्लेम के रूप में दी जाती है।

वीडियो

ब्रांच मैनेजर ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बेहद लाभकारी है। छोटी-सी वार्षिक प्रीमियम राशि देकर लोग अपने परिवार को भविष्य की अनिश्चितताओं से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक लगातार ग्राहकों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

मृतक खाताधारक रितेश कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। नॉमिनी रूबी देवी ने चेक प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और बैंक का आभार जताया तथा कहा कि इस कठिन समय में यह आर्थिक सहयोग उनके लिए संबल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]