सुपौल: विश्व साक्षरता सप्ताह पर लायंस क्लब ने बच्चों के बीच पाठन सामग्री व टॉफी बांटी

News Desk Supaul:

विश्व साक्षरता सप्ताह के अवसर पर लायंस क्लब सिमराही राघोपुर गणपतगंज की ओर से मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर पिपराही में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के बीच पाठन सामग्री एवं टॉफी का वितरण किया गया। इस मौके पर बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

लायंस क्लब के चेयरपर्सन मेंबर सचिन माधोगरिया ने कहा कि साक्षरता किसी भी समाज की नींव होती है। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना है। जब बच्चे छोटे स्तर पर ही पुस्तकों और अध्ययन सामग्री से जुड़ते हैं तो उनके अंदर आगे बढ़ने की प्रेरणा स्वतः आती है।

वाइस प्रेसिडेंट नीरज पंसारी ने कहा कि विश्व साक्षरता सप्ताह हमें यह संदेश देता है कि शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुँचना चाहिए। लायंस क्लब का प्रयास हमेशा यही रहता है कि ग्रामीण इलाकों में बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक सहयोग दिया जाए।

लायंस क्लब के सक्रिय सदस्य गोपाल पंसारी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जो समाज को मजबूत बनाता है। यदि बच्चों को शुरू से ही सही दिशा दी जाए तो वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष भारती समेत विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]