सुपौल: राघोपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए दर्जनों पौधे

News Desk Supaul:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को भाजपा राघोपुर मध्य मंडल ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने विशनपुर दौलत उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में दर्जनों पौधे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीपीन साह ने की।

मौके पर सचिन माधोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सिर्फ उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर मनाती है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाला यह सेवा पखवाड़ा अभियान पूरे देश में बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान और अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा भी देता है।

इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रदीप जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष बिमला शर्मा, पंचायत अध्यक्ष कैलाश चौधरी, भोली कंठ, ललित गोल्ड, आकाश जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]