सुपौल: राघोपुर में खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद दीवारों और ई-रिक्शों पर लगे हैं पोस्टर-बैनर

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन जिले के राघोपुर क्षेत्र में अब भी इसका उल्लंघन खुलेआम जारी है। जिलाधिकारी के सख्त आदेश और प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के बैनर-पोस्टर जगह-जगह लटके हुए हैं।

मंदिर परिसर में लगा राजनीतिक पोस्टर

बता दें कि आचार संहिता लगते ही राघोपुर प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक भवनों से राजनीतिक बैनर और पोस्टर हटाए थे। बावजूद इसके, राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के दीवारों पर और कई ई-रिक्शों पर राजनीतिक संदेशों वाले पोस्टर लगा हुआ ही है।

दीवार पर लगा राजनीतिक बैनर

इस संबंध में निर्मली एसडीएम सह निर्मली विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी बैनर पोस्टर को जल्द ही हटा दिया जाएगा।

ई रिक्शा पर लगा राजनीतिक पोस्टर

बता दें कि जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आचार संहिता का पूर्ण पालन करें और किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के न करें। साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे ऐसे उल्लंघन की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें ताकि कार्रवाई की जा सके।

दुकान पर लगा राजनीतिक पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]