सुपौल: राघोपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और निष्पक्ष चुनाव को लेकर लोगों से की अपील

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। चुनावी माहौल में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने राघोपुर बाजार, सिमराही बाजार, गणपतगंज, दीपनगर, हुसैनाबाद, हरीपुर, गद्दी, मकतब चौक समेत कई संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें।

इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले या आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे चुनाव से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि प्रशासन प्रभावी कार्रवाई कर सके।

मौके पर राघोपुर थाना, करजाईन थाना समेत दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]