बिहार चुनाव 2025: एनडीए प्रत्याशियों की सूची जारी होने में फिर विलंब, अब कल होगी घोषणा

News Desk Patna:

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की प्रत्याशी सूची जारी होने में एक और दिन की देरी हो गई है। सोमवार शाम 4 बजे एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पांच दलों के उम्मीदवारों की घोषणा होनी थी, लेकिन अब यह ऐलान मंगलवार को किया जाएगा।

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि कल शाम तक एनडीए के सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर देंगे। उन्होंने कहा कि 15 से 18 अक्टूबर के बीच एनडीए के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। इस दौरान एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कई चुनावी सभाएं भी प्रस्तावित हैं। शाह का बिहार दौरा 16 से 18 अक्टूबर तक रहेगा।

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा की गई थी। इसके तहत भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) 29 सीटों पर, जबकि हम और रालोमो 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इस बीच, कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ, राजद विधायक संगीता कुमारी (मोहनियां) और भाजपा के पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]