सुपौल: 26 जनवरी को राघोपुर प्रखंड में झंडोत्तोलन का तय हुआ समय, बीडीओ ने जारी किया कार्यक्रम

Report: A.K Chaudhary

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय द्वारा आधिकारिक समय सारणी जारी किया गया है। इस आदेश के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है।

बीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार झंडोत्तोलन का समय तय किया गया है, ताकि सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय का सख्ती से पालन करें।

जारी कार्यक्रम के अनुसार झंडोत्तोलन की शुरुआत सुबह 9:05 बजे प्रखंड कार्यालय राघोपुर से होगी। इसके बाद 9:10 बजे नगर पंचायत सिमराही, 9:15 बजे व्यापार मंडल राघोपुर, 9:25 बजे जिला परिषद, 9:40 बजे मध्य विद्यालय राघोपुर विद्यालय, 9:55 बजे केएन इंटर कॉलेज राघोपुर, 10:05 बजे केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर, 10:20 बजे डॉ राजेन्द्र पब्लिक स्कुल, 10:40 बजे तहसील कचहरी, 10:45 बजे जय हिंद क्लब, 11 बजे लखीचंद उच्च विद्यालय, 11:05 बजे रेफरल अस्पताल समेत कुल 17 स्थानों पर क्रमवार झंडोत्तोलन किया जाएगा। अंतिम झंडोत्तोलन थाना राघोपुर में सुबह 11:35 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]