सुपौल: लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज की नई कार्यकारिणी का गठन, सचिन माधोगरिया बने अध्यक्ष

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित एक होटल परिसर में रविवार को लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट 322 ई की चेयरपर्सन मनीष सराफ ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गणपतगंज के अध्यक्ष पद पर सचिन माधोगरिया को मनोनीत किया गया। वहीं सोनू पंसारी एवं नीरज कुमार पंसारी को उपाध्यक्ष, विकास आनंद को सचिव, गोपाल पंसारी को कोषाध्यक्ष तथा ब्लड डोनेशन चेयरमैन के रूप में डॉ. अभिजीत को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मनीष सराफ ने कहा कि “लायंस क्लब समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। नई कार्यकारिणी से उम्मीद है कि वह सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए बेहतर कार्य करेगी।”

नवमनोनीत अध्यक्ष सचिन माधोगरिया ने कहा कि “क्लब के सदस्यों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। स्वास्थ्य, रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब की भूमिका को और मजबूत किया जाएगा।”

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष लायन ललित जायसवाल, लायन राहुल पंसारी, लायन विवेक चांद एवं लायन हर्ष पंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य