Report: A.K Chaudhary
सुपौल पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने शनिवार को राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न विभागों, अभिलेखों एवं लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों की गहन जांच की तथा केस निष्पादन की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही थाना में कार्यरत सभी अनुसंधानकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत कर मामलों की प्रगति और जांच से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी शरथ आर. एस. ने बताया कि आज राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं से बातचीत कर लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि थाना परिसर के विभिन्न विभागों एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया है।
निरीक्षण के दौरान थाना में उपलब्ध अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयी कार्यों एवं पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर वीरपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजेश चौधरी तथा राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।







