Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज में गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी कर सामान लेकर भाग रहे तीन लोगो को ग्रामीणों ने पकड़ा लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक भाग निकला। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार सुबह की है।
इस संबंध में गणपतगंज निवासी दीन दयाल अग्रवाल ने राघोपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, कुछ लोग उनके गोदाम का ताला तोड़कर सामान चोरी कर धान के खेत के रास्ते भाग रहे थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने करीब सुबह 6:30 बजे चोरी के सामान के साथ उन्हें पकड़ लिया और इसकी सूचना गोदाम मालिक को दी।
पकड़े गए लोगों की पहचान सिमराही वार्ड संख्या-04 निवासी मो. नफीस (21 वर्ष) और गणपतगंज निवासी बुच्ची चौधरी (करीब 55 वर्ष) है। बताया कि एक युवक ग्रामीणों के पकड़ से भाग निकला जिसकी पहचान धमेंद्र कुमार (22 वर्ष) के रूप में की है। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को राघोपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले में राघोपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 396/26 दर्ज किया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पकड़े आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।







