News Desk Patna:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में मंगलवार को आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दौरान आम लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वहीं, सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय में निष्पादन नहीं करने, कार्यों में लापरवाही बरतने और शिकायतों का उचित समाधान नहीं करने के आरोप में 15 अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
निलंबित अधिकारियों में विभिन्न जिलों में तैनात अंचलाधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), इंजीनियर, कार्यपालक पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है। सरकार की इस सख्ती को आम लोगों की शिकायतों के समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
देखें निलंबित अधिकारीयों की पूरी सूची…








