सुपौल: जंगली भैंसा के हमले में दो की मौत कई घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज में जंगली भैंसा ने आतंक फैला दिया है, सुबह-सुबह जंगली भैंसा ने कई लोगों पर हमला किया है जिसमे दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल … Read more

सुपौल: ग्राम पंचायत कटैया माहे में गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटैया माहे में गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत सरकार भवन के सभा कक्ष में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया रेखा कुमारी ने की। सभा की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि … Read more

दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु राघोपुर में शांति समिति की आयोजित हुई बैठक, दिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल: राघोपुर थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना अध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर … Read more

सुपौल: गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में बच्चों ने किया महापुरुषों का स्मरण

न्यूज डेस्क सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर में आज गाँधी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने बताया कि 2 अक्टूबर को भारत के दो महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन होता है। इस मौके पर बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ … Read more

डीएस इंग्लिश बॉडिंग स्कूल पिपरा में धूम धाम से मनाया गया महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत डीएस इंग्लिश बॉडिंग स्कूल पिपरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जयंती धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर वविद्यालय के निदेशक एम वली ने इन दोनो महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान विद्यालय निदेशक ने … Read more

कलश स्थापना के साथ कल आरंभ होगा शारदीय नवरात्रि, जाने कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

रिपोर्ट: नीरज कुमार|करजाईन शारदीय नवरात्रि इस बार 3 अक्टूबर गुरुवार से आरंभ होकर 12 अक्टूबर शनिवार को यात्रा के साथ संपन्न होगा। इस बार भगवती दुर्गा जी का आगमन दोलारुढाया अर्थात डोली पर होगा, जिसका फल अनेक प्रकार की परेशानी होने की संभावना तथा भगवती दुर्गा जी का प्रस्थान चरणायुद्ध अर्थात मुर्गे पर होगा, उसका … Read more

सुपौल: गणपतगंज में संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के द्वारा बुधवार स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में निरंकारी मिशन के सेवादल, महिला व पुरुष महात्मा, पंचायत के स्वच्छताकर्मी एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र … Read more

प्रशांत किशोर की नई पारी: जनसुराज यात्रा के बाद बिहार चुनाव में खुद उतरने की तैयारी, आज करेंगे अपनी पार्टी की घोषणा

न्यूज डेस्क पटना: Prashant Kishor Party Launch: प्रशांत किशोर, जो वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए रणनीति बनाकर उन्हें चुनावी सफलता दिलाते रहे हैं, अब खुद राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं। पिछले दो सालों से बिहार में अपनी “जनसुराज यात्रा” के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने के बाद, … Read more

अररिया: बाढ़ के पानी में डूबे एक बच्ची समेत दो का मिला शव, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया अररिया में बहने वाली नदियों के जलस्तर में इजाफा के कारण निचले इलाकों में फैले पानी के कारण उत्पन्न बाढ़ की समस्या के बीच मंगलवार को एक किशोरी समेत एक अन्य युवक का शव मिला है। दोनों मामला दो अलग अलग थाना क्षेत्र रानीगंज और जोकीहाट का है। सूचना के बाद मौके … Read more

अररिया: फारबिसगंज विधायक ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, दिए निर्देश

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया जिले के फारबिसगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। विधायक के साथ अंचलाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी साथ थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए विधायक ने अधिकारियों … Read more