सुपौल: दीपावली से पहले सिमराही बाजार में मिठाई दुकानों और होटलों की जांच, संचालकों को गुणवत्ता व साफ-सफाई के निर्देश

Report: A.K. Chaudhary आगामी दीपावली सहित अन्य पर्व-त्योहारों को देखते हुए आम लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने जांच अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सुपौल जिले के वीरपुर एसडीएम विनय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में विभिन्न मिठाई […]

सुपौल: ड्यूटी आवर में क्लास छोड़ बाजार में चाय की चुस्की लेते व सिगरेट पीते मिले शिक्षक, हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गणपतगंज स्थित हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। विद्यालय में शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि विद्यालय के कुछ शिक्षक निर्धारित ड्यूटी अवधि में कक्षाओं में बच्चों […]

सुपौल में घर-घर पहुंचेगी पाइप से रसोई गैस, डीएम ने पीएनजी कार्य का किया शुभारंभ

Report: A.K. Chaudhary सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में अब घरों तक पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) पहुंचाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने इस योजना के कार्य का शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से शहरवासियों को रसोई गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के माध्यम […]

सुपौल: राघोपुर में स्कूलों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के मोतीपुर स्थित दो सरकारी विद्यालयों का गुरुवार को वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीपुर और मध्य विद्यालय मोतीपुर की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने […]

सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले में नशे के अवैध कारोबार और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लौकहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार, कारतूस, कोडीनयुक्त कफ सिरप, स्मैक और शराब समेत अन्य सामान बरामद करते हुए पांच […]

धनतेरस, दीपावली और छठ पर जाम से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने जारी किए निर्देश

Report: A.K. Chaudhary धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व 2026 के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों, नगर निकायों और अंचल अधिकारियों को आवश्यक […]

कोसी स्नातक सीट पर डॉ. एनके यादव की लगातार तीसरी जीत, नितेश यादव को 10,026 वोटों से हराया

News Desk Purnea: बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस जीत के साथ डॉ. यादव ने […]

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर BJP को झटका, RJD के डॉ. संजीव कुमार यादव जीते; 4 शिक्षक सीटों के नतीजे घोषित

News Desk Patna: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों ने राजनीतिक दलों के समीकरण बदल दिए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार यादव ने जीत दर्ज की। वहीं, […]

सुपौल में छात्र लॉज से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के गौरवगढ़ वार्ड संख्या-04 स्थित एक छात्र लॉज के कमरे से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में सुपौल और मधेपुरा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को […]

सुपौल में सात दिनों से लापता मजदूर का नदी किनारे मिला शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव में नदी किनारे जलकुंभी के बीच एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान निर्मली पंचायत के वार्ड संख्या 15, हटवरिया निवासी 45 वर्षीय उपेंद्र सदा उर्फ तिरन सदा के रूप में हुई है। वह पिछले सात […]