सुपौल: बीरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 किमी दौड़, एसएसबी की महिला जवानों और सीमावर्ती क्षेत्र की लड़कियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र की लड़कियों और एसएसबी की महिला जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं कमांडेंट गौरव सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

बिहार में डेढ़ करोड़ राशन लाभुकों पर संकट, 31 मार्च तक पूरा करे ये काम नही तो बंद हो जाएगा राशन

बिहार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने वाले करीब डेढ़ करोड़ लाभुकों का ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। राज्य सरकार ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है और चेतावनी दी है कि तय समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर लाभुकों का राशन बंद किया जा सकता है।

नेपाल में वोटों की गिनती जारी: Gen-Z का असर, बालेन शाह की पार्टी बहुमत की ओर, ओली पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। Gen-Z के समर्थन से पार्टी 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली कई सीटों पर पीछे नजर आ रहे हैं।

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका,घरेलू सिलेंडर 60 और कमर्शियल 115 रुपए महंगा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कल जदयू में होंगे शामिल, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 7 मार्च को औपचारिक रूप से जनता दल (यू) की सदस्यता लेंगे। उनकी राजनीतिक एंट्री को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सुपौल: लंबे इंतजार के बाद सिमराही नगर पंचायत में शुरू हुआ विकास, वार्ड 13 में पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू

Report: A.K Chaudhary जिले के सिमराही नगर पंचायत में लंबे समय बाद विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित चौधरी कॉलोनी में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल … Read more

7 रन से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड 246 रन ही बना सकी। अब 8 मार्च को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

केंद्र का बड़ा फैसला: बिहार-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली-लद्दाख के एलजी भी बदले गए

केंद्र सरकार ने बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। वहीं दिल्ली और लद्दाख में भी नए लेफ्टिनेंट गवर्नर की नियुक्ति की गई है।

सुपौल: राघोपुर प्रखंड कार्यालय के सर्वे ऑफिस में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर; सीसीटीवी में कैद घटना

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय के सर्वे ऑफिस में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बल्ब, ट्यूब लाइट और जरूरी कागजात चुरा लिए तथा कई अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Breaking News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में, ट्वीट कर जताई इच्छा—कहा, नई सरकार को रहेगा मेरा सहयोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन की ताकत से बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम स्थापित कर रहा है।