तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, बंगाल में जीत को बताया ऐतिहासिक जनादेश

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सुपौल जिले के सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, मिठाई वितरण और रंग-गुलाल के साथ जीत की खुशी साझा की।

सुपौल में सांसद जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक, दुर्घटनाओं में कमी के लिए बनी व्यापक कार्ययोजना

सुपौल में सांसद दिलेश्वर कामत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, गोल्डन आवर में त्वरित उपचार, बिना निबंधन ई-रिक्शा पर कार्रवाई और यातायात नियमों के सख्त पालन को लेकर व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

सुपौल में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, गले पर है गहरे जख्म के निशान, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों के बदलते बयान के बाद मामला उलझ गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

भागलपुर में बड़ा हादसा: विक्रमशिला सेतु का पिलर ध्वस्त, गंगा में समाया पुल का हिस्सा, आवाजाही पूरी तरह बंद

भागलपुर में बिहार की लाइफ लाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु का पिलर संख्या 133 देर रात ध्वस्त होकर गंगा नदी में समा गया। हादसे में पुल का करीब 33 मीटर हिस्सा गिरने के बाद प्रशासन ने आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है।