सबके साथ न्याय, अपराधियों और घुसपैठियों पर सख्ती; फारबिसगंज में बनेगा एयरपोर्ट : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
अररिया के फारबिसगंज स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाभुकों के बीच सहायता राशि वितरित की। उन्होंने फारबिसगंज में एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा करते हुए अपराधियों और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही। साथ ही लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन और शिक्षा, ऊर्जा व सिंचाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।