सुपौल: एसपी ने राघोपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख जांचे, केस निष्पादन व गश्त पर दिए निर्देश

सुपौल एसपी शरथ आर. एस. ने राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने शनिवार को राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सिरिस्ता, लंबित मामलों की फाइलों तथा विभिन्न पंजियों की गहन जांच की। उन्होंने केस निष्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष बल दिया।

एसपी ने गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के सभी विभागों का जायजा लिया गया तथा साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और कार्यालयीन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया।

मौके पर जानकारी देते हुए एसपी शरथ आर. एस. ने कहा कि आज राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की गई और एसएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना के सभी सिरिस्ता एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर केस निष्पादन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर वीरपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]