सुपौल: सिमराही में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का पटना से अररिया जाने के दौरान सिमराही गोल बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Report: A.K Chaudhary

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम का पटना से अररिया जाने के क्रम में सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनुपम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जमील अनवर उर्फ टूना, ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, शंकर गुरमेता, राधा देवी, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, महेश पांडे, कौशल कुमार यादव, मनोज सिन्हा, परमेश्वरी सिंह यादव, दुर्गा प्रसाद चौधरी, लालदेव स्वर्णकार, नगर अध्यक्ष मनीष जायसवाल, जगदीश गुप्ता, विजय ठाकुर, राज नारायण गुप्ता, हरिहर यादव, मोहम्मद हबीब, बृजेश यादव, प्रदीप कुमार दास, मारूफ, सिराज, फूल मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]