देशभर में दीपावली की रौनक, पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

News Desk:

बिहार समेत पूरे देश में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि देशभर के सभी परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं। वहीं, वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, जो अंधकार के विरुद्ध सकारात्मकता और दृढ़ संकल्प का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आए।

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम के आदर्शों और प्रकाश पर्व के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपावली सभी के जीवन में नई उम्मीदों और खुशियों का उजाला लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस पावन अवसर पर खुशियों के दीप जलाने के साथ-साथ विकसित, समृद्ध और उज्ज्वल बिहार के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]