Madhepura DM Car Accident: मधेपुरा डीएम की गाड़ी मधुबनी में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 3 लोगो की मौत, 2 घायल, दुर्घटना स्थल से गाड़ी छोड़कर डीएम हुए फरार

न्यूज़ डेस्क: मधुबनी (Madhubani) में मधेपुरा (Madhepura) के डीएम (DM) की कार से बड़ी दुर्घटना हुई है। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे एनएच 57 पर डीएम की कार ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र (Phulparas) के इलाके में हुई है। डीएम की कार ने दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल दिया। अनियंत्रित कार यहीं नहीं रुकी। इसके बाद एनएच किनारे काम कर रहे दो मजदूरों को भी शिकार बना लिया। आरोप है कि हादसे के बाद डीएम और चालक कार छोड़कर भाग गए। हादसे के बाद कार रेलिंग से टकरा गई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 57 सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जुटने से पहले डीएम और उनके चालक घटना स्थल से फरार हो गए। गाड़ी फिलहाल वहीं खड़ी है। बता दें कि मधेपुरा के डीएम वर्तमान में विजय प्रकाश मीणा हैं।

बता दें कि डीएम विजय प्रकाश मीणा की मधेपुरा में डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग है। राजस्थान के रहने वाले हैं।

हादसे में मां-बच्चे और मजदूर की मौत

फिलहाल मृतकों पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हादसे में सड़क पेंट करने वाले एक मजदूर, एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद डीएम और उनके सारे स्टॉफ वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह डीएम विजय प्रकाश मीणा का वाहन दरभंगा से लौट रहे थे। एन एच 57 पर पुरवारी टोला के पास सबसे पहले डीएम के वाहन ने सड़क पर उजली पट्टी रंग रहे एक मजदूर को कुचला।

2 की हालत गंभीर

भगाने के क्रम में वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी तरफ जाकर एक महिला और उसके साथ जा रहे बच्चे को भी कुचल दिया। तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल है। नाजुक हालत में उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे पर मधेपुरा जिला प्रशासन कुछ भी बोलने में असमर्थता जता रहा है। डीएम कहां से आ रहे थे और हादसा कैसे हुआ इस संबंध में फिलहाल संशय बना हुआ है।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीएम की गाड़ी में डीएम, चालक, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की थी। घटना के बाद कोई बाइक वहां आई और उन्हें लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *