News Desk:
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और कंफर्म टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कई समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
इन विशेष ट्रेनों के चलने से बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे द्वारा नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के बीच एक-एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों और समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा।
नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल (गाड़ी संख्या 04072/04071)
गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल का परिचालन 17 अप्रैल से 15 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। यह ट्रेन 21, 22, 23, 24 और 25 मई को छोड़कर प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 21:35 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन अगले दिन 21:05 बजे हाजीपुर, 22:10 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन 00:35 बजे बरौनी, 01:03 बजे बेगूसराय, 02:18 बजे खगड़िया, 02:40 बजे मानसी, 03:10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 03:45 बजे सहरसा रुकते हुए अंततः 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में, 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई 2025 तक (23 से 27 मई को छोड़कर) चलेगी। यह ट्रेन सुबह 07:45 बजे सुपौल से खुलकर 09:35 बजे सहरसा, 10:08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10:53 बजे मानसी, 11:05 बजे खगड़िया, 11:38 बजे बेगूसराय, 12:20 बजे बरौनी, 13:30 बजे शाहपुर पटोरी, 14:50 बजे हाजीपुर होते हुए अगले दिन 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
आनंद विहार–जोगबनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 04008/04007)
गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार–जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2025 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 08:30 बजे आनंद विहार से प्रस्थान कर अगले दिन 00:30 बजे हाजीपुर, 03:45 बजे शाहपुर पटोरी, 04:45 बजे बरौनी, 05:18 बजे बेगूसराय, 05:53 बजे खगड़िया, 06:05 बजे मानसी, 07:10 बजे नवगछिया, 10:50 बजे कटिहार, 12:18 बजे पूर्णिया, 13:13 बजे अररिया कोर्ट, 13:48 बजे फारबिसगंज होते हुए 15:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में, 04007 जोगबनी–आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई 2025 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 18:30 बजे जोगबनी से खुलकर 19:03 बजे फारबिसगंज, 19:43 बजे अररिया कोर्ट, 20:48 बजे पूर्णिया, 21:50 बजे कटिहार, 22:45 बजे नवगछिया होते हुए अगले दिन 00:13 बजे मानसी, 00:25 बजे खगड़िया, 01:00 बजे बेगूसराय, 02:30 बजे बरौनी, 03:30 बजे शाहपुर पटोरी, 04:55 बजे हाजीपुर पहुंचकर तीसरे दिन 03:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 05551/05552)
दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधा दी गई है। 05551 सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 और 30 अप्रैल 2025 को (प्रत्येक गुरुवार) 20:25 बजे सहरसा से खुलेगी। यह ट्रेन 20:43 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 22:23 बजे मानसी, 22:43 बजे खगड़िया, 23:38 बजे बेगूसराय होते हुए शुक्रवार को 00:15 बजे न्यू बरौनी जंक्शन, 02:30 बजे किउल, 03:25 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 22:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में, 05552 यशवंतपुर–सहरसा स्पेशल 19 और 26 अप्रैल तथा 03 मई 2025 को (प्रत्येक रविवार) 07:00 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंगलवार को 04:00 बजे झाझा, 04:50 बजे किउल, 06:25 बजे न्यू बरौनी जंक्शन, 06:58 बजे बेगूसराय, 07:40 बजे खगड़िया, 08:13 बजे मानसी, 09:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर होते हुए 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव और अन्य जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।







