समृद्धि यात्रा पर कल निर्मली आएंगे CM नीतीश कुमार, सुपौल को 569 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात

समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 मार्च को निर्मली पहुंचेंगे। इस दौरान सुपौल जिले को करीब 569 करोड़ रुपये की 213 विकास योजनाओं की सौगात देंगे और जनसंवाद के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

निशांत कुमार ने थामा जदयू का दामन, बोले– पिता के काम पर गर्व, भरोसे पर खरा उतरने की करूंगा कोशिश, बिहार की राजनीति में नई हलचल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि पिता के 20 वर्षों के काम पर उन्हें गर्व है और वे लोगों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उनके राजनीति में आने से बिहार की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है।

सुपौल: बीरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 किमी दौड़, एसएसबी की महिला जवानों और सीमावर्ती क्षेत्र की लड़कियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र की लड़कियों और एसएसबी की महिला जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं कमांडेंट गौरव सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सुपौल: राघोपुर प्रखंड कार्यालय के सर्वे ऑफिस में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर; सीसीटीवी में कैद घटना

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय के सर्वे ऑफिस में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बल्ब, ट्यूब लाइट और जरूरी कागजात चुरा लिए तथा कई अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Breaking News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में, ट्वीट कर जताई इच्छा—कहा, नई सरकार को रहेगा मेरा सहयोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन की ताकत से बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम स्थापित कर रहा है।

आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे साथ, इस्तीफे की अटकलों के बीच बिहार में BJP के पहले CM की चर्चा तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। इस घटनाक्रम के बीच बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव और नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सुपौल: ललितग्राम में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक रेलिंग से भिड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Report: A.K Chaudhary सुपौल जिले के ललितग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वार्टर चौक के समीप बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह दुर्घटना NH 27 पर उस समय हुई जब तेज गति से जा रही एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से … Read more

सुपौल: विष्णु मंदिर में 11वां ब्रम्हमोत्सव आरंभ, 6 मार्च तक प्रतिदिन हवन-रथ यात्रा और पुष्प अभिषेक के साथ होगा पूजन

सुपौल जिले के गणपतगंज स्थित विष्णु मंदिर में 11वां वार्षिक ब्रम्हमोत्सव 27 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित हो रहा है। प्रतिदिन हवन, विशेष पूजा और रथ यात्रा निकाली जा रही है, जबकि समापन पुष्प अभिषेक व पूर्णाहुति के साथ होगा।

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम: एनएसयूआई का सेंट्रल पैनल में दबदबा, एबीवीपी ने संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद जीते

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के सेंट्रल पैनल में एनएसयूआई ने अध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद एबीवीपी के खाते में गए। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शिफत फैज विजयी रहीं।

एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल सिमराही में ‘कलरफेस्ट 2026’ पर होली मिलन समारोह, रंगों और रचनात्मकता से सजा परिसर

सिमराही नगर पंचायत स्थित एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल में ‘कलरफेस्ट 2026’ के तहत होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। अबीर-गुलाल, लोकगीतों और रचनात्मक गतिविधियों के बीच विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सौहार्द्र और एकता के साथ होली मनाने का आह्वान किया।