सुपौल: कालाबाजारी का एक ट्रक यूरिया जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत में 72 आरडी मेन केनाल के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाई जा रही 666 बोरी यूरिया से लदा एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से … Read more

बिहार में 7.1 तीव्रता का भूकंप: सुबह-सुबह धरती हिलने से दहशत में आए लोग

न्यूज डेस्क पटना: बिहार और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह 6:35 बजे जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 7.1 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के गोकर्णेश्वर से लगभग 3 किलोमीटर दूर और धरती के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के … Read more

सुपौल: डी.एस. इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा में मनाया गया स्कूल का स्थापना दिवस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डी.एस. इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा में सोमवार को स्कूल के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वि‌द्यालय के सभी छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वि‌द्यालय के निदेशक एम. वली ने दीप जलाकर की, इसके बाद उन्होंने केक काटकर कार्यक्रम की … Read more

सम्राट चौधरी ने किया वैद्यनाथ मेहता की प्रतिमा का अनावरण, लव-कुश की प्रतिमा और 12 लाख नौकरियों का ऐलान

न्यूज डेस्क सुपौल: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड स्थित रतनपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय वैद्यनाथ मेहता की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रमुख नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए। जनसभा में राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, PHED … Read more

सुपौल: ट्रेन के नीचे फंसी गर्भवती महिला यात्री, आधे घंटे रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया बाहर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले के निर्मली रेलवे स्टेशन पर आज सुबह लहेरियासराय से सहरसा जा रही मेमू ट्रेन के नीचे फंसकर एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला ललितग्राम थाना क्षेत्र के टेंगरी निवासी सत्य नारायण कुमार की पत्नी सरिता कुमारी बताई जा रही है। घटना के बाद आरपीएफ ने … Read more

सुपौल: VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंवाद: छातापुर में विकास और पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित मध्य विद्यालय में आज एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। यह कार्यक्रम उनके “शिक्षित, विकसित और समृद्ध छातापुर” मिशन के अंतर्गत आयोजित … Read more

सुपौल: दो गोदामों का शटर काटकर 25 लाख की चोरी, बाजार बंद कर त्वरित कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बाजार में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने विशनपुर चौक स्थित दो दुकानों के गोदामों को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है … Read more

सुपौल: खेत में मोटर से करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मातम

न्यूज डेस्क सुपौल: शुक्रवार सुबह सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सायत वार्ड नंबर 2 में एक किसान की खेत में मोटर से पानी पाटने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान संतोष खिरहरी के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह खेत में पानी पटाने … Read more

हंसवाहिनी विद्यासागर निर्मली का 37वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

न्यूज डेस्क सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय, निर्मली ने अपने गौरवशाली 37 वर्षों की यात्रा को चिह्नित करने के लिए एक भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए। पहला दिन: उद्घाटन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम की शुरुआत … Read more

स्व. ललित नारायण मिश्रा की 51वीं पुण्यतिथि: राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि, हत्या पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क सुपौल: भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा की 51वीं बलिदान दिवस पर बिहार के सुपौल जिले के बलुआ गांव में राजकीय सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कांग्रेस पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि … Read more