Earthquake in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Back

न्यूज डेस्क : दिल्ली एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार दोपहर को 2:51 पर आए भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि बिस्तर और कुर्सियों पर बैठे लोग हिल गए। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खुली जगहों पर पहुंच गए। इससे पहले दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंद्र भी नेपाल था। उस वक्त इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी। इसके झटके उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप के केंद्र का स्थान नेपाल के काण्डा में था, और यहां पर 30 मिनट में दो बार धरती हिली।

बता दें कि भूकंप दिल्ली-एनसीआर से लेकर लखनऊ, हरियाणा, उत्तराखंड और जयपुर में महसूस किए गए भूकंप झटके।

Leave a Comment

[democracy id="1"]