अगलगी में सात घर सहित लाखों की संपत्ति खाक, आक्रोशित लोगों ने दमकल कर्मी को खदेड़ा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड नंबर 20 में भीषण अगलगी की घटना घटी है, जिसमे सात घर सहित घर का सारा सामान जलकर खाक होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि अचानक लगी आग तेज हवा के कारण फैली और देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि तीन दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया है। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक सात घर सहित घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। लाखों का सामान जलकर खाक होने की बात कही जा रही है। आग बुझाने में हुए बिलंब पर कुछ लोगों का गुस्सा दमकल कर्मी पर ही भड़क गया। जिसके बाद मामला को शांत किया गया। कुछ लोग शॉट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं। अगलगी के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों में अफरातफरी का आलम है।

इधर सूचना मिलते ही जदिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]