सुपौल: अपराधियों के डर से दहशत में व्यापारी, बाजार बंद कर प्रशासन से लगा रहे सुरक्षा की गुहार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा और त्रिवेणीगंज थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित श्यामनगर बाजार के व्यापारियों में अपराधियों के डर से दहशत व्याप्त है। खासकर पिपरा पुलिस द्वारा समुचित पहल नहीं किए जाने से दुकानदार अक्रोशित भी है।
इसी बात को लेकर दहशत के दौर से गुजर रहे दुकानदारों ने आज पूरा श्यामनगर बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

आज श्यामनगर बाजार के तमाम दुकानदार दुकान बंद कर शिव मंदिर प्रांगण में बैठक किया और एक आवेदन तैयार किया है। जिसमे सभी दुकानदारों ने हस्ताक्षर किया है। कहा गया है की यह आवेदन एसपी सहित डीआईजी और उच्चाधिकारी को दिया जाएगा। और उनसे दुकानदारों के सुरक्षा की गुहार लगाई जाएगी।दरअसल दुकानदारों का कहना है की पिछले कुछ दिनों से श्यामनगर बाजार के दुकानदारों से अपराधियों द्वारा धमकाने और रंगदारी देने की मांग की जा रही है। कल भी एक कपड़े के दुकानदार राजकुमार चौधरी से दुकान में घुसकर अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रुपए लूट लिए हैं। लेकिन जब इसकी शिकायत स्थानीय पिपरा थाना को दी गई तो पुलिस द्वारा समुचित पहल नहीं की गई। जिससे तमाम दुकानदार अपराधियों के डर से दहशत में है। और इस बात को लेकर आज श्यामनगर बाजार के तमाम दुकान दार अपनी अपनी दुकान बंद कर एक सामूहिक बैठक किया है। और तमाम दुकानदारों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन एसपी को देने का निर्णय लिया है। कहा गया है की आवेदन की प्रतिलिपि डीआईजी सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी को भी दिया जाएगा। दुकानदारों की मांग है कि उन्हें समुचित सुरक्षा मुहैया कराया जाय ताकि वे लोग बिना किसी भय के व्यवसाय कर सके। कहा जब तक उन्हें समुचित आश्वासन नहीं मिल जाता वे लोग दुकान नहीं खोलेंगे।

मालूम हो की श्यामनगर बजार का कुछ भाग पिपरा थाना क्षेत्र में अवस्थित है और कुछ भाग त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]