अभाविप कार्यकर्ताओं ने विशेष परीक्षा को लेकर पीयू कुलपति के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


अभाविप कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक ज्ञापन फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ पी के मल्लिक को सौंपा। फारबिसगंज महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सह अभाविप के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सूरज चौधरी और कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष मणिशंकर यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सत्र 2023-27 के छात्रों का पुनः सीआईए टेस्ट की स्पेशल परीक्षा कि तिथि करवाने की मांग की गई।

जानकारी देते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि स्नातक पार्ट वन सत्र 2023-27 के कई छात्रों का सीआईए टेस्ट परीक्षा नही देने के कारण उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किया जा रहा है। जिला के ग्रामीण छात्रों को जानकारी के अभाव में परीक्षा की तिथि की जानकारी नहीं मिल पाई एवं विश्वविद्यालय के द्वारा विलंब शुल्क के साथ हुई रजिस्ट्रेशन करवाएं छात्रों का सीआईए टेस्ट परीक्षा नहीं ली गई थी। जिसके कारण इन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किया जा रहा है, इससे इन छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो जाएगा। ऐसे छात्रों के भविष्य को देखते हुए एक विशेष परीक्षा कि तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है।


मौके पर कॉलेज के राम बहादुर झा, सुनील झा, संतोष सहनी, आशीष कुमार, दिलकुश, सूरज कुमार, कुंती कुमारी, विकास आदि छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]