अररिया: एसएसबी ने बराटपुर में 15 किलो गांजा के साथ चार को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

एसएसबी 56वी बटालियन ने गुप्त सूचना पर सहबाजपुर के बराटपुर में कार्रवाई करते हुए 15 किलो गांजा के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसबी के जवानों ने बुधवार देर शाम यह कार्रवाई की। पकड़े गए तस्करो में राम कुमार गोस्वामी पिता इंद्रजीत गोस्वामी, आनन्द साह पिता गुलाबचंद साह, धीरज कुमार साह पिता शिवनारायण साह व संदीप कुमार पिता राजकुमार साह चारो कलुआ वैद्यनाथपुर निवासी के रूप में हुआ है। एसएसबी से मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी को सूचना मिली थी कि नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी कर तस्कर भारतीय क्षेत्र में  प्रवेश करने वाले हैं। इस पर एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए सहबाजपुर के बराटपुर में उक्त सभी तस्कर को पकड़ा तथा उनके साथ से 15 किलो गांजा भी बरामद किया। वही एसएसबी ने चारों आरोपी के विरुद्ध कागज़ी प्रक्रिया करते हुए गुरुवार को बथनाहा पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]