अररिया: डीएम एसपी ने नरपतगंज में राहत और बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिला होकर बहने वाली नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रावि सरदार टोला, मानिकपुर में संचालित राहत शिविर में रह रहे लोगों से द्वारा बताया गया कि यहां सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कम्यूनिटी किचेन के माध्यम से छह सौ लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। लोगों का स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक दवा का वितरण किया गया है। इसी प्रकार पशु चिकित्सा दल द्वारा क्षेत्र में पशुओं के चिकित्सा का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को लगतार माॅनिटरिंग करते रहने तथा प्रभावित क्षेत्रों में कम्यूनिटी किचेन, स्वास्थ्य शिविर तथा नाव के संचालन को लेकर सतत् निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा नरपतगंज प्रखंड के फुलकहा पंचायत वार्ड 07 का भी जायजा लिया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जलस्तर में कमी हुई है। इसी इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]