अररिया: दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही पूजा कमिटी वालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यह बातें सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने नगर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में बुधवार को कही।

दरअसल, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर यह बैठक की गई थी। जिसमें नगर के बुद्धिजीवी, पूजा कमेटी के लोग और वार्ड पार्षद के साथ जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। वहीं शांति समिति को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने कहा कि जहां भी पूजा पंडालों में पुलिस कर्मी की जरूरत होगी वहां उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या ये सुझाव है तो उसको भी यहां रखें। इसपर पूजा कमेटी के लोगों ने कहा कि विसर्जन के दौरान प्रतिमा को ले जाने में परेशानी होती है। इसकी वजह है कि बिजली का तार और पेड़ के टहनियों से प्रतिमा खंडित हो जाती है। इसलिए इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है इस पर सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने कहा के बिजली विभाग को निर्देश दे दिया गया है कि वह अपने तारों को सही कर ले। इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा साफ सफाई के साथ पेड़ की टहनियों को भी कटाई छटाई की जाएगी। इसके साथ सभी ने सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा के छठे पूजा के दौरान पूरे नगर में सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया। बतादें की अररिया नगर थाना क्षेत्र में कुल 15 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। जिनमें शहरी क्षेत्र में 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 जगहों पर दुर्गा पूजा भव्य रूप से की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]