अररिया: पूर्व प्रधानमंत्री के अवतरण दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 99वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें जरुरतमंद मरीजों की जाँचकर स्वास्थ्य लाभ के साथ साथ दवाई भी निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार जिले के जाने माने चिकित्सक सह भाजपा के जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सुदर्शन झा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ प्रवीण झा द्वारा किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने दोनों चिकित्सकों को कार्यालय में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुमीत ठाकुर का महत्पूर्ण योगदान रहा।
मौके पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, अशोक चौधरी, भाजपा जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, महिला मोर्चा की ज्योति भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज, कॉल सेंटर संयोजक सुरेंद्र झा, कार्यालय मंत्री नीरज झा, जिला विस्तारक पारसनाथ साह, आई टी सेल संयोजक सुजीत कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]